महापौर ढेबर ने भगवद् गीता के श्लोक के साथ रायपुर को दी ये सौगातें

Mayor Ejaz Dhebar Bhagwad Geeta Shlok, gifts given to Raipur, Budget, Municipal Corporation, Chhattisgarh, News, khabargali

वार्डों में लगाए जाएंगे CCTV कैमरे, युवाओं के रोजगार के लिए 10 करोड़, इस सड़क का चौड़ीकरण करने का भी ऐलान...

सामान्य सभा में भाजपा पार्षदों का जमकर हंगामा

Mayor Ejaz Dhebar Bhagwad Geeta Shlok, gifts given to Raipur, Budget, Municipal Corporation, Chhattisgarh, News,khabargali

रायपुर (khabargali) महापौर एजाज ढेबर ने मंगलवार को रायपुर नगर निगम का बजट पेश किया। महापौर एजाज ढेबर गोबर से पेंट किए हुए ब्रीफकेस के साथ निगम भवन पहुंचे। इस ब्रीफकेस में एक तरफ छत्तीसगढ़ महतारी तो दूसरी तरफ कामधेनु का चित्र अंकित था। यह चित्र शहरी गौठान में निर्मित गोबर पेंट से बनाया गया है। बजट से पहले महापौर ढेबर ने एक वीडियो जारी कर कहा- जन के मन की बात करेंगे, एक नई शुरुआत करेंगे, सिर्फ सत्ता पाना लक्ष्य नहीं है हमारा। हम तो दिलों पे राज करेंगे। नगर निगम क्षेत्र में लोगों को कई तरह की सुविधाएं देने का प्रयास महापौर एजाज ढेबर का रहेगा।

Mayor Ejaz Dhebar Bhagwad Geeta Shlok, gifts given to Raipur, Budget, Municipal Corporation, Chhattisgarh, News,khabargali

  महापौर एजाज ढेबर ने भगवद् गीता के श्लोक के साथ नगर निगम का बजट पेश किया। इससे पहले महापौर एजाज ढेबर अपना चौथा बजट पेश करने से पहले आकाशवाणी स्थित काली मंदिर से आशीर्वाद लेकर निगम मुख्यालय पहुंचे। सामान्य सभा की शुरुआत राष्ट्र गीत और राज्य गीत से हुआ। सभा में विधायक कुलदीप जुनेजा और सत्यनारायण शर्मा भी मौजूद रहे।

कई बड़ी घोषणाएं हुई

अपने बजट भाषण के दौरान महापौर एजाज ढेबर ने राजधानीवासियों को कई बड़ी सौगातें दी। उन्होंने बताया कि इस बार के बजट में जल कार्य के लिए 82 करोड़ रुपए, बड़े नालों के निर्माण पर खर्च करेंगे 15 करोड़ रुपए, सड़कों के डामरीकरण और कांक्रीटीकरण के लिए 19 करोड़ 50 लाख रुपए का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा स्वास्थ्य और स्वछता पर 93 करोड़ रुपए खर्च होंगे। ये राशि सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,सफाई के लिए मशीन खरीद स्वान बधियाकरण, मच्छर उन्मूलन, दवा खरीदी जैसे कार्यो पर खर्च होगी।

इसके साथ ही खेल शिविर और प्रशिक्षण पर खर्च 2 करोड़ रुपए,नए उद्यानों की स्थापना, संधारण, खेल कूद सामग्री, वृक्षारोपण पर 19 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सबके लिए आवास योजना पर निगम 39 करोड़ 50 लाख रुपए और अमृत मिशन योजना पर 150 करोड़ रुपए खर्च करेगा।

वार्डों में 5 करोड़ रुपए की लागत से CCTV कैमरे लगाए जाएंगे। युवाओं के लिए रोजगार के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान किया गया है।

वहीं BPL कार्डधारी युवाओं के लिए 10 करोड़ खर्च का प्रावधान और फूल चौक से आजाद चौक चौड़ीकरण के लिए भी राशि आंवटित की गई है।

प्रश्नकाल के दौरान हुआ हंगामा

Mayor Ejaz Dhebar Bhagwad Geeta Shlok, gifts given to Raipur, Budget, Municipal Corporation, Chhattisgarh, News,khabargali

इससे पहले प्रश्नकाल शुरू होते है भाजपा पार्षदों ने हंगामा शुरू कर दिया। रायपुर के शहरी इलाके में पीएम आवास योजना के मकान बनवाने का विरोध करते हुए भाजपा पार्षदों ने विरोध किया।सभापति प्रमोद दुबे उन्हे बार बार समझाइश देते रहे,कुछ देर के लिए प्रश्नकाल स्थगित किया गया। जब सभापति ने कहा कि बजट के बाद इन प्रस्तावों पर चर्चा करेंगे तब कहीं जाकर वे शांत हुए। पार्षद अमर बंसल ने पहला प्रश्न अमृत मिशन योजना के बारे में पूछा। एमआईसी सदस्य सतनाम सिंह पनाग ने जवाब देते हुए कहा कि प्रत्येक वार्ड के अंतिम छोर तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद भोला साहू ने वार्ड 25 में अवैध प्लाटिंग होने की जानकारी मांगी। एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन ने कहा कि शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।

सामान्य सभा के दौरान शुरुआती पहला घंटा प्रश्नकाल का रहा। इस दौरान पीने के पानी के संकट का मुद्दा भी उठा। मृत्युंजय दुबे ने सुंदर नगर इलाके में गंदा पानी आने और गर्मी के दिनों में पानी की किल्लत का मसला उठाया। उन्होंने कहा कि टैंकर चलाने का दावा हमेशा से किया जाता रहा है, लेकिन लोगों को पीने के पानी की समस्या आ रही है। सतनाम पनाग ने इसका जवाब देते हुए कहा कि पाइप लाइन का काम चल रहा है। 30 दिन के भीतर पानी की किल्लत को दूर कर लिया जाएगा। इस मसले पर हंगामा बढ़ा, तो सभापति प्रमोद दुबे ने कहा कि आप कल-परसों में समय निकालकर दौरा करिए और समय सीमा तय करिए। अगर गंदे पानी की शिकायत है, तो ये गंभीर बात है। ये लोगों से जुड़ा हुआ विषय है। जो लोग टैक्स चुकाते हैं, हमारी जिम्मेदारी है कि हम उन्हें साफ पीने का पानी दे सकें।

इसके बाद महापौर एजाज ढेबर निगम ने वित्तीय वर्ष 2023- 24 का बजट सदन के समक्ष सभापति के आदेशानुसार प्रस्तुत किया। वार्षिक बजट समेत मेयर इन काउंसिल ( एमआइसी) के निर्धारित एजेंडों पर चर्चा किया जा रहा है।

बजट के महत्वपूर्ण 32 बिन्दु

1 • रायपुर नगर निगम के लिए आय के अतिरिक्त स्त्रोत उत्पन्न करने एवं विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं के वित्तीय प्रबंधन एवं संसाधन पूर्ति हेतु राशि 200 करोड़ रुपए के बाण्ड जारी किए जाएंगे। बाण्ड से प्राप्त राशियों का प्रयोग विभिन्न आय सृजित करने वाले परियोजनाओं में किया जाएगा और इन परियोजनाओं से होने वाली आय का उपयोग बाण्ड के पुनर्भुगतान में होगा।

2• रायपुर नगर निगम क्षेत्र में हरित आवरण व जैव विविधता विकसित करने हेतु नगर वन योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा। इसके अंतर्गत नगरीय निकाय की सीमा के 10 किलो मीटर के भीतर नगरीय वन विकास की अनुमति की परिकल्पना की गई है।

3 • खारून नदी के शुद्धिकरण का लक्ष्य आगामी 2 वर्षों की कार्य योजना में शामिल होगी। सभी STP का सुचारू संचालन सुनिश्चित करते हुए रायपुर शहर से बहकर नदी में पहुंचने वाले अपशिष्ट मिश्रित 17 नालों के पानी के शुद्धिकरण को प्रभावी तरीके से लागू किया जाएगा।

4 • पौनी पसारी व वेंडिंग जोन क्षेत्र का विस्तार किया जाएगा एवं लघु व्यवसायियों को सुगम व्यवसाय के लिए सहायता दी जाएगी।

5• स्व-सहायता समूहों को आजीविका मूलक कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा एवं गौधन उत्पादों जैसे- पेंट, पुट्टी, गौ-काष्ठ, गौमूत्र आसवन, फिनायल, सजावटी सामानों के निर्माण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कर समग्र स्वावलंबन हेतु प्रेरित किया जाएगा।

6 • रायपुर की स्वच्छता व सफाई से हर घर को जोड़ने प्रभावी कार्यक्रम संचालित होंगे। हर घर से कचरा पृथक्करण व इसके निपटान की सम्पूर्ण व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाएगा।

7 • “अमृत मिशन” योजना के साथ ही 24X7 जलापूर्ति योजना को लक्षित अवधि में पूरा करने के साथ ही टैंकर मुक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

8 • सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

9• स्वास्थ्य सेवा की पहुंच सुगमता पूर्वक हर घर तक हो सकें, इसके लिए मोहल्ला क्लीनिक व मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का कवरेज बढ़ाया जाएगा।

10 • नगर निगम क्षेत्रांतर्गत शासकीय विद्यालयों में अध्ययन, अध्यापन के साथ अधोसंरचनात्मक विकास, बौद्धिक, शैक्षिक, खेल व सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा।

11 . आगामी दो वर्षों में रायपुर के खेल मैदानों, तालाबों व उद्यानों को नया कलेवर दिया जाएगा।

12 • सड़कें सुविधा जनक हो, सड़क में रोशनी की व्यवस्था मुख्य मार्गों सहित आंतरिक मार्गों में भी हो, स्वच्छता में सर्वश्रेष्ठ शहर के रूप में शुमार होने जमीनी स्तर पर ठोस प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।

13 • परंपरागत खेल, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, साहित्य इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने विविध आयोजन होंगे।

14 • 1000 सीट शहरी महिला आजीविका केन्द्र प्रारंभ किया जायेगा।

15 • युवाओ के रोजगार हेतु नगर निगम रायपुर में अत्याधुनिक सॉफवेयर एवं हार्डवेयर सुविधा सहित बीपीओ प्रारंभ किये जायेंगे। इस कार्य हेतु 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है।

16 • रीपा की तर्ज पर शहरों में अर्बन कार्टेज एवं सर्विस इन्डस्ट्रीज पार्क लगाये जायेंगे। इस कार्य हेतु 2 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

17 • रायपुर नगर निगम के प्रत्येक वार्ड में सतत् निगरानी हेतु सी.सी.टी. वी. कैमरे, आधुनिक शौचालयों के निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था हेतु राशि रूपये 5 करोड़ प्रदान किये जायेंगे।

18 • स्मार्ट हेल्थ किओस्क के माध्यम से बी.पी. शुगर रक्त परीक्षण आदि के लिये निशुल्क सुविधाएं प्रदान किया जावेगा जिसमें रायपुर नगर निगम क्षेत्र में 50 किओस्क की स्थापना हेतु प्रति राशि रूपये 6 लाख की दर से कुल 3 करोड़ प्रावधानित किया जा रहा है।

19 • रायपुर शहर के जल भराव के क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण हेतु ड्रेनेज सिस्टम के लिये 18 करोड़ एवंज जी-20 समिट की तैयारी के लिये 20 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

20 • फूल चौक से आजाद चौक मार्ग के शेष भाग का चौड़ीकरण, फ़्लाईओव्हर का निर्माण स्थानीय लोगों की सहमति से किया जायेगा।

21 • निकाय में कचरा एकत्रीकरण की व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से आबादी के अनुपात में ई-रिक्शा / ई-कार्ट की व्यस्था हेतु राशि रूपये 7 करोड़ प्रावधान किया जायेगा।

22 • रायपुर नगर निगम क्षेत्रांतर्गत स्थान चिन्हांकित कर डॉग शेल्टर का निर्माण किया जावेगा। इस कार्य हेतु प्रथम चरण में राशि रूपये 48 लाख 50 हजार का प्रावधान रखा गया है।

23• नगर पालिक निगम में कार्यरत महिला कर्मियों के लिये विशेष सुरक्षा अंतर्गत महिला समिति का गठन किया जावेगा।

24 • सभी जोनों में बेसहारा वृद्धजनों के लिये एनजीओ के माध्यम से आश्रय गृह का निर्माण किया जावेगा।

25 • महादेव घाट पुल का सौन्दर्यीकरण वर्टिकल गार्डन व अन्य कार्यों हेतु राशि रूपये 1 करोड़ का प्रावधान है।

26 शहरों के सभी बड़े तालाबों का जैविक उपचार किया जायेगा।

27 • शहर के सभी उद्यानों में बच्चों के लिए खेल उपकरण, फिसल पट्टी, झूला, व अन्य आवश्यक व्यवस्था किया जावेगा इस कार्य हेतु राशि रू. 2.00 करोड़ उद्यान हेतु का प्रावधान रखा गया है।

28 • वर्तमान में लाखे नगर चौक से आमापारा चौक तक अंडरग्राउड केबलिंग कार्य हेतु राशि रू. 4 करोड़ 62 लाख 97 हजार का प्रावधान किया गया है।

29 • शहर के सभी बाजारों में प्रकाश व्यवस्था, पीने के पानी, शौचालयों की व्यवस्था, अंडरग्राउण्ड केबलिंग की व्यवस्था, सीसी सुलभ टीव्ही कैमरा व अन्य आवश्यक व्यवस्था किया जायेगा।

30 • शहर के सभी नालियों को कवर्ड करने का कार्य संपादन किया जायेगा।

31 • 70 वार्डों में बुजुर्गों के लिए चौपाल का निर्माण कराया जावेगा।

32 • 1 से लेकर 10 साल के बच्चों के शैक्षणिक विकास, खेलकूद, मनोरंजन हेतु अप्पू घर का निर्माण कराया जावेगा।

Category