.रायपुर (खबरगली) तकनीकी शिक्षा को सुशासन और नवाचार से जोड़ने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आईटी फेलोशिप 2026 के अंतर्गत एम.टेक. (डाटा साइंस एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) कार्यक्रम में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 7 जुलाई कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 1 जुलाई निर्धारित थी।
यह कार्यक्रम नवा रायपुर स्थित ट्रिपलआईटी में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को प्रतिमाह 50 हजार की फेलोशिप दी जाएगी। साथ ही उनकी ट्यूशन फीस का व्यय भी शासन द्वारा वहन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी, जिनका मूल निवास छत्तीसगढ़ का हो, 7 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए ट्रिपलआईटी की वेबसाइट पर देख सकते है। इसके अलावा 0771-2474048 व 0771-2474182 पर संपर्क कर सकते हैं।
- Log in to post comments