पश्चिम बंगाल (खबरगली) पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलिकॉप्टर की केशपुर जाते समय तकनीकी खराबी और भारी बारिश के कारण कोलाघाट में इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। आज शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि है, उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए केशपुर के मोहबोनी स्थित खुदीराम बोस के जन्मस्थान जा रहे हैं।
दोपहर करीब 12 बजे अचानक उनके हेलीकॉप्टर में खराबी आ गई. जिसके कारण उन्हें आपात स्थिति में उतारा गया। अधिकारियों के मुताबिक, मौसम खराब होने के चलते पायलट ने एहतियाती कदम उठाते हुए हेलिकॉप्टर को कोलाघाट में सुरक्षित उतार लिया।
CM शुभेंदु अधिकारी कोलकाता से हेलीकॉप्टर से केशपुर के लिए रवाना हुए थे। आज शहीद खुदीराम बोस की पुण्यतिथि है. इस मौके पर CM शुभेंदु उनके जन्मस्थान केशपुर के मोहबनी गाँव उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए जा रहे थे। अधिकारियों के मुताबिक, क्षेत्र में मौसम खराब होने के चलते हेलीकॉप्टर को कोलाघाट में एहतियातन उतारा गया. अभी तक किसी के घायल होने या अन्य नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं है। मौसम की स्थिति सामान्य होने के बाद आगे की यात्रा को लेकर फैसला लिया जाएगा।
- Log in to post comments