कोरबा (खबरगली) कोरबा में रामपुर बाईपास स्थित शर्मा पटाखा फायर वर्क्स के गोदाम में बुधवार दोपहर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पटाखों के लगातार विस्फोटों से पूरा इलाका दहल उठा और आसमान में धुएं का गुबार छा गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका, बालको, एनटीपीसी और एसईसीएल की पांच दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि गोदाम रिहायशी इलाके से दूर होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों के पटाखे जलकर खाक हो गए। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी है।
Category
- Log in to post comments