फसल खा रही गाय को एयर गन से मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार...

Cow eating crop shot with air gun, accused arrested cg news big news hindi news  latest

बलरामपुर (khabargali) खेत में फसल खा रही गाय को एयर गन से चार-पांच गोली मारकर घायल करने वाले नगरपालिका अध्यक्ष के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बलरामपुर जिला मुख्यालय के मिशन रोड निवासी उमेश गुप्ता की गाय बुधवार की देर शाम नगरपालिका अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेत्री सुंदरमणि मिंज के खेत के समीप ही फसल खा रही थी। 

यह देखकर सुंदरमणि मिंज का पति परम मिंज आक्रोशित हो गया। उसने घर से एयर गन लाकर गाय को चार-पांच गोली मारकर घायल कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी की स्थिति निर्मित हो गई।

पशु चिकित्सालय में गाय का चल रहा इलाज

गोली लगने से गाय लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे पशु मालिक द्वारा पशु चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं पशु मालिक ने मामले की रिपोर्ट बलरामपुर थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी परम मिंज को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Category