रायपुर AIIMS में निकली 121 सीनियर रेजिडेंट की भर्ती, जानें योग्यता और आवेदन की लास्ट डेट

Recruitment for 121 Senior Residents at AIIMS Raipur: Check eligibility and the application deadline. Chhattisgarh News latest news khabargali

रायपुर (खबरगली) AIIMS रायपुर में मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने विभिन्न विभागों में सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक), ग्रुप-A के 121 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इन पदों पर नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी। भर्ती में जनरल के 44, OBC के 37, SC के 20, ST के 13 और EWS के 7 पद शामिल हैं।

इन विभागों में होगी भर्ती

AIIMS रायपुर में एनेस्थिसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर के 5, एनाटॉमी के 2, बायोकेमिस्ट्री के 3, कार्डियोलॉजी के 1, डर्मेटोलॉजी के 2, एंडोक्राइनोलॉजी के 3, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी के 4, जनरल मेडिसिन के 8, जनरल सर्जरी के 6, नेफ्रोलॉजी के 4, न्यूरोलॉजी के 2, ऑर्थोपेडिक्स के 4, पीडियाट्रिक्स के 3, पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन के 5, रेडियो डायग्नोसिस के 3, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के 3 और यूरोलॉजी के 4 पद हैं।

इसके अलावा बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी, CTVS, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, साइकियाट्री, ट्रॉमा एवं इमरजेंसी समेत अन्य विभागों में भी पद हैं। ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में सबसे अधिक 10 पद हैं।

16 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन

भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार Google Form के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए सभी निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

योग्यता और आयु सीमा

आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से MD, MS, DNB या निर्धारित डिप्लोमा होना चाहिए। डेंटिस्ट्री पदों के लिए संबंधित स्पेशियलिटी में MDS की डिग्री जरूरी है। स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के पद के लिए संबंधित विषय में MD/DNB जैसी योग्यता मांगी गई है।उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।

चयन और सैलरी

उम्मीदवारों का चयन आवेदन की जांच, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, आवश्यकता पड़ने पर स्क्रीनिंग/लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। अंतिम चयन मेरिट के आधार पर होगा। चयनित उम्मीदवारों को 7वें CPC के अनुसार Pay Matrix Level-11 में 67,700 रुपए प्रतिमाह वेतन मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और लाभ भी दिए जाएंगे।

आवेदन शुल्क

General, OBC और EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपए है। महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को शुल्क में छूट दी गई है। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तारीख से पहले आवेदन करें और आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन में पात्रता व अन्य शर्तों की पुष्टि जरूर कर लें।
 

Category