रायपुर (खबरगली) जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर की ओर से 5 अगस्त को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। जोरा स्थित लाइवलीहुड कॉलेज में में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होने वाले रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां शामिल होंगे। जहां 137 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डीजल मैकेनिक, ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग, कम्यूटर एप्लीकेशन, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, कैमिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिशियन, वेल्डिंग, फीटर के साथ नर्सिंग उत्तीर्ण आवेदक रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को छत्तीसगढ़ रोजगार पोर्टल या अपने मोबाइल पर छत्तीसगढ़ रोजगार एप के माध्यम से पूर्व पंजीयन कर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है।
इच्छुक अभ्यर्थी रोजगार मेले में अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल एवं छायाप्रति, रोजगार पंजीयन कार्ड, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो और बायोडाटा के साथ उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।
- Log in to post comments