रायपुर में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, एक यात्री की मौत

IndiGo flight makes emergency landing in Raipur, one passenger dead cg news hindi News latest News khabargali

रायपुर (खबरगली)  रायपुर एयरपोर्ट में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। बताया जा रहा है कि एक यात्री की मौत हो गई है, जानकारी के मुताबिक यात्री बल्ड कैंसर से ग्रसित था। युवक प.बंगाल से मुंबई के लिए निकला हुआ था। विमान में सफर के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ी। तभी पायलट ने यात्री की नाजुक हालत को देखते हुए माना एयरपोर्ट में इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला लिया।

इंडिगो की दुर्गापुर मुंबई फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है, प्लेन में युवक के बेहोश होने पर पायलट ने तुरंत रायपुर में इमरजेंसी लैंडिंग कराया, माना सिविल अस्पताल ले जाने पर यात्री को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। यात्री का नाम वर्धमान प.बंगाल निवासी गौतम बावरी उम्र 24-25 साल बताया जा रहा है, मृतक बल्ड कैंसर का पेशेंट था, टाटा मेमोरियल में कैंसर की ईलाज होनी थी।
 

Category