रायपुर में टेंट एंड डेकोर एक्सपो का मुख्य्मंत्री ने किया शुभारंभ, उद्योग जगत को मिला सरकार का भरोसा

Chhattisgarh, Vishnudev Sai, CG Tent & Decor Expo 2026, Raipur News, New Industry Policy, Investment, Tent Industry, Event Industry, Industry News, Amrit Bharat Station Scheme, Employment, Business, Infrastructure, Chhattisgarh Industry, Chief Minister Vishnudev Sai, Expo 2026, State President Amarjeet Singh Dua, Mrs. Ranjit Kaur Dua, Khabargali

CG Tent & Decor Expo 2026: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बोले- मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और नई उद्योग नीति से निवेश का नया हब बन रहा छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री ने कहा- आधुनिक तकनीक, बेहतर कनेक्टिविटी और उद्योग अनुकूल नीतियां बढ़ाएंगी व्यापार, युवाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ में उद्योग और निवेश को नई गति देने के उद्देश्य से आयोजित सीजी टेंट एंड डेकोर एक्सपो-2026 में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्पष्ट संदेश दिया कि राज्य अब मजबूत अधोसंरचना, निवेशक-अनुकूल नीतियों और बेहतर कनेक्टिविटी के दम पर देश के सबसे आकर्षक औद्योगिक राज्यों में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। राजधानी रायपुर के लाभांडी स्थित एक निजी कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय एक्सपो में मुख्यमंत्री ने विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया, आधुनिक तकनीकों को देखा और देशभर से आए टेंट एवं इवेंट उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों से संवाद किया।

 'नई उद्योग नीति से बढ़ा निवेशकों का भरोसा'

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि राज्य सरकार की नई उद्योग नीति को देश और विदेश से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। निवेशकों का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है, जिससे छत्तीसगढ़ आर्थिक विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसा औद्योगिक वातावरण तैयार कर रही है जहां उद्योग, व्यापार और उद्यमिता समान रूप से विकसित हों तथा युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिलें।

टेंट और इवेंट इंडस्ट्री को बताया अर्थव्यवस्था की मजबूत कड़ी

मुख्यमंत्री ने कहा कि टेंट एवं इवेंट उद्योग केवल सजावट तक सीमित नहीं है, बल्कि विवाह, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक और सरकारी आयोजनों को व्यवस्थित और यादगार बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि यह उद्योग हजारों युवाओं को रोजगार उपलब्ध करा रहा है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग इस व्यवसाय से जुड़े हैं। वहीं, महिला स्वयं सहायता समूह और लखपति दीदी अभियान के माध्यम से महिलाएं भी टेंट व्यवसाय से जुड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Chhattisgarh, Vishnudev Sai, CG Tent & Decor Expo 2026, Raipur News, New Industry Policy, Investment, Tent Industry, Event Industry, Industry News, Amrit Bharat Station Scheme, Employment, Business, Infrastructure, Chhattisgarh Industry, Chief Minister Vishnudev Sai, Expo 2026, State President Amarjeet Singh Dua, Mrs. Ranjit Kaur Dua, Khabargali

CG Tent & Decor Expo 2026 से स्थानीय कारोबारियों को मिलेगा बड़ा फायदा

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक्सपो स्थानीय व्यवसायियों को आधुनिक मशीनों, नई डिजाइन, डिजिटल मैनेजमेंट और बदलते बाजार की मांगों को समझने का अवसर देगा। इससे छोटे और मध्यम स्तर के उद्यमी अपने कारोबार को अधिक प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बना सकेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन नवाचार, कौशल विकास और व्यावसायिक साझेदारी के प्रभावी मंच साबित होते हैं।

रेल, सड़क और एयर कनेक्टिविटी से मिलेगा उद्योगों को बूस्ट

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के मध्य में स्थित होने के कारण छत्तीसगढ़ व्यापार और लॉजिस्टिक्स की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण राज्य है। सरकार सड़क, रेलवे और हवाई संपर्क को लगातार मजबूत कर रही है। उन्होंने बताया कि— प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों का अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिकीकरण किया जा रहा है। कटघोरा-डोंगरगढ़ रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। रेल बजट में छत्तीसगढ़ को रिकॉर्ड प्रावधान मिलने से नई परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर ही निवेश, उद्योग और रोजगार का सबसे मजबूत आधार है।

पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने भी रखे विचार

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल ने भी संबोधित किया। उन्होंने व्यापारियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेकर व्यवसाय विस्तार करने की अपील की और उद्योग विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी साझा की।

देशभर के उद्योग प्रतिनिधियों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में टेंट ओनर्स वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपुल सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत सिंह दुआ, श्रीमती रंजीत कौर दुआ सहित देशभर से आए टेंट एवं इवेंट उद्योग के व्यवसायी, संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

 

Related Articles