
रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज डब्ल्यूआरएस कॉलोनी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दशहरा पर्व पर श्री राम विजयादशमी उत्सव, डब्ल्यू आर एस कॉलोनी रायपुर में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों का दहन किया।
इस अवसर पर प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विजयादशमी का पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है। यह पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है, सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार विजयादशमी का पर्व विशेष है, पांच सौ वर्षों के बाद भगवान रामलला अयोध्या के भव्य राम मंदिर में विराजमान हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि विजयादशमी का पावन पर्व सभी के जीवन में नकारात्मकता और कठिनाइयों का अंत करने के साथ सुख,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।
- Log in to post comments