रेलवे का बड़ा झटका, रायपुर से गुजरने वाली 52 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

 Major blow from the Railways: 52 trains passing through Raipur cancelled; see the full list. raipur khabargali

रायपुर (खबरगली) शादी का सीजन शुरू होने वाला है। घरों में शहनाइयां गूंजने की तैयारी है। कोई बेटी की विदाई के लिए रिश्तेदारों का इंतजार कर रहा है तो कोई बेटे की शादी में शामिल होने के लिए दूर शहरों से आने वाले मेहमानों की राह देख रहा है। लेकिन इन खुशियों के बीच रेलवे के एक फैसले ने यात्रियों की चिंता बढ़ा दी है। देवउठनी एकादशी से शुरू होने वाले विवाह सीजन में रेलवे ने 52 ट्रेनों को अलग-अलग दिनों में रद्द किया है। ऐसे में शादी-ब्याह में शामिल होने के लिए पहले से टिकट बुक करा चुके यात्रियों के सामने सफर का संकट खड़ा हो गया है। 

पैसेंजर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाए

दरअसल रेलवे के अनुसार चक्रधरपुर मंडल के झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा। जो कि 26 नवंबर से 17 दिसंबर तक निर्धारित तिथियों में होगा। इसके कारण जोन से गुजरने वाली ट्रेनें रद्द रहेगी। वहीं दो गाडि़यां परिवर्तित मार्ग से तो दो गाडि़यां बीच स्टेशन में समाप्त होगी। 6 माह पहले भी रेलवे ने जून माह में करीब 86 ट्रेनें रद्द की थीं।

शादी की खुशियों पर सफर की चिंता भारी

शादी के सीजन में ट्रेनों में पहले से ही यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है। ऊपर से त्योहार सीजन में वापस लौटने वाले यात्रियों की संख्या भी होगी। ऐसे में 52 ट्रेनों के रद्द होने से उपलब्ध ट्रेनों में सीटों की मारामारी बढ़ रही है। किसी को सड़क मार्ग से सफर करना पड़ सकता है तो किसी को शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपनी यात्रा की तारीख आगे-पीछे करनी पड़ेगी। सबसे ज्यादा परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के साथ यात्रा करने वाले परिवारों को उठानी पड़ सकती है।

यात्रा से पहले जरूर जांचें ट्रेन की स्थिति

रेलवे के इस फैसले के बाद यात्रियों को सलाह है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर जांच लें। केवल पुराने टिकट और समय-सारिणी के भरोसे स्टेशन पहुंचना परेशानी का कारण बन सकता है। ऐसे में यात्रियों की नजर अब रेलवे की ओर से मिलने वाली वैकल्पिक व्यवस्था और राहत पर टिकी है।

हावड़ा-मुंबई-अहमदाबाद रूट में ज्यादा असर

इसका असर हावड़ा-पुणे-मुंबई-अहमदाबाद व हैदराबाद समेत कई प्रमुख रेल मार्गों पर पड़ेगा। इन रूटों पर सफर करने वाले यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बदलनी पड़ेगी। खासकर उन परिवारों की मुश्किलें बढ़ेंगी, जिन्होंने शादी की तारीख और समारोह के हिसाब से महीनों पहले रेल टिकट बुक करा रखे हैं। रेलवे ने अलग-अलग रूट की टाटानगर-नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी, हावड़ा-पुणे दुरंतो, चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस, टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस, सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस, तिरुपति-रक्सौल एक्सप्रेस, मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस, कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, हटिया-पुणे एक्सप्रेस, हटिया-दुर्ग एक्सप्रेस समेत 52 ट्रेन रद्द रहेगी।

Category