रायपुर (ख़बरगली) हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में कथित तौर पर आपत्तिजनक और भ्रामक दावे किए जाने का आरोप लगाया जा रहा है। दावा है कि वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है, साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है।
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने के बाद विभिन्न हिंदू संगठनों में नाराज़गी देखने को मिल रही है। संगठनों का कहना है कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ समाज में भ्रम और वैमनस्य फैलाने का प्रयास करती है। आरोप है कि सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक आस्थाओं को निशाना बनाकर लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ किया जा रहा है।
निष्पक्ष जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग
हिंदू संगठनों ने कहा कि A 1 के द्वारा एक चैनल बनाकर फेसबुक इंस्टाग्राम में पोस्ट किया गया जिसमें भगवान शंकर हमारे आराध्य देवों के देव श्री राम श्री कृष्णा श्री हनुमान जी को इसु मसीह का पुत्र बताया गया जो कि हमारे सनातन के लिए बहुत ही घातक है और हानिकारक है साथ यह निंदा करते हैं संत महासभा श्री राम भक्त सेना बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद एवं अन्य सनातनी संगठन ने मिलकर आज सिविल लाइन थाने में जाकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। उन्होंने कहा कि हम सभी सनातनी छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं गृहमंत्री विजय शर्मा का भूरी भूरी प्रशंसा भी करते हैं कि अभी कुछ दिनों के पूर्व एक अवैध रूप से चलाए जा रहे धर्मांतरण के खिलाफ एवं अवैध जमीन को मुक्त कराया। इसी प्रकार हम यह भी चाहते हैं कि इस ए आई के द्वारा बनाई गई पोस्ट के सभी उपद्रवी इंसानों को कठोर से कठोर और शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तार करके सजा देने की कृपा करें ताकि आगे के लिए कोई ऐसा कृत्य ना करें। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ बहुत शांति प्रिय प्रदेश जहां पर ऐसे कृत्य करने से असामाजिकता फैलती है।
आज आवेदन देने के लिए संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ स्वामी राजेश्वरानंद, साध्वी सौम्या सखी किन्नर अखाड़ा, बिरंची नारायण मंदिर के महंत देवदास जी, आजीवन निराहार संत गौतम आनंद, रवि साहू गोपाल प्रजापति जी भूषण साहू कायम सिंह जी श्री राम भक्त सेना के प्रमुख राज विक्रम केवलानी जी, श्याम चावला जी विश्व दिनी पांडे जी, हनुमान प्रसाद शर्मा जी , ज्ञानिक साहू, संजय जी एवं बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद से गगन जी, योगेश सैनी जी विजेंद्र वर्मा जी एवं सभी सनातनी उपस्थित थे
- Log in to post comments