सुकमा: 11 दिव्यांग बच्चों को मिलेंगे कृत्रिम हाथ-पैर, अध्यक्ष लोकेश कावड़िया ने आकार दिव्यांग विद्यालय का किया औचक निरीक्षण

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya Aakar Disabled School Sukma Sukma News Artificial limbs for disabled children Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Disabled Rehabilitation Sukma Education News Artificial Limb Scheme Chhattisgarh, Khabargali

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष ने विद्यालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, बच्चों से की आत्मीय मुलाकात

सुकमा (खबरगली ) छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कावड़िया ने सुकमा प्रवास के दौरान आकार दिव्यांग विद्यालय का औचक निरीक्षण कर विद्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा उनके बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। श्री कावड़िया ने दिव्यांग विद्यार्थियों के पुनर्वास और आत्मनिर्भरता को प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों एवं विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। 

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya Aakar Disabled School Sukma Sukma News Artificial limbs for disabled children Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Disabled Rehabilitation Sukma Education News Artificial Limb Scheme Chhattisgarh, Khabargali

11 दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने की प्रक्रिया होगी शुरू

निरीक्षण के दौरान लगभग 11 दिव्यांग बच्चों को चिन्हित किया गया, जिन्हें सर्जरी के उपरांत कृत्रिम हाथ एवं पैर उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक जानकारी और दस्तावेज तत्काल एकत्रित करने के निर्देश दिए गए हैं। श्री लोकेश कावड़िया ने कहा कि आधुनिक कृत्रिम अंग उपलब्ध होने से बच्चे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़कर सम्मानपूर्वक जीवन जीने में सक्षम होंगे। उन्होंने दिव्यांगजनों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए हरसंभव प्रयास करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। 

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya Aakar Disabled School Sukma Sukma News Artificial limbs for disabled children Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Disabled Rehabilitation Sukma Education News Artificial Limb Scheme Chhattisgarh, Khabargali

दिव्यांग बच्चों के पुनर्वास और सशक्तिकरण पर विशेष जोर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के कल्याण और पुनर्वास के लिए लगातार कार्य कर रही है। कृत्रिम अंग उपलब्ध कराने जैसी पहल बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगी और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा दैनिक जीवन में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।

Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Chairman Lokesh Kavadiya Aakar Disabled School Sukma Sukma News Artificial limbs for disabled children Chhattisgarh Handicapped Finance and Development Corporation Disabled Rehabilitation Sukma Education News Artificial Limb Scheme Chhattisgarh, Khabargali

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष धनीराम बारसे, नगर पालिका अध्यक्ष हुंगाराम मरकाम, सांसद प्रतिनिधि अरुण भदौरिया, पार्षद रमेश कर्मा, प्रभारी उप संचालक संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Category