सूरजपुर (खबरगली) सूरजपुर जिले के दूरस्थ इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां बारातियों से भरी एक पिकअप वाहन क्रमांक MP-66 G 0850 अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसे में एक महिला और एक पुरुष ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
वहीं, दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि अन्य बाराती सामान्य रुप से घायल हुए हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बिहारपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पिकअप में करीब 20 से 25 लोग सवार थे, जो बिहारपुर से रसौकी की ओर बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई।
यह पूरा मामला मोहरसोप चौकी क्षेत्र के उमझर गांव का बताया जा रहा है, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरु कर दी है। यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में ओरलोडिंग और असुरक्षित यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।
- Log in to post comments