10वीं-12वीं के मेरिट छात्रों को मिलेगा IPL मैच देखने का मौका, विभाग ने जारी किया निर्देश

 Meritorious students of classes 10th and 12th will get a chance to watch IPL matches, department has issued instructions. raipur chhattisgarh hindi news raipur khabargali

रायपुर (खबरगली) रायपुर के शहीद वीर नारायण अंतराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इस साल दो आईपीएल मैच होने वाले हैं। पहला मैच 10 मई को  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और मुंबई इंडियंस के बीच और दूसरा मैच कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच होने वाला है। 

इस बीच बड़ी खबर सामने आई है की प्रदेश के 10वीं-12वीं की परीक्षा मेरिट लिस्ट में स्थान बनाने वाले छात्रों को IPL के रोमांचक मैच देखने का मौका मिलेगा। इस पहल का उद्देश्य छात्रों को उनकी मेहनत का खास इनाम देना और उन्हें आगे बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है।  स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्णय लिया है कि मेरिट में शामिल विद्यार्थियों को IPL मैच देखने का अवसर दिया जाएगा। 

विभाग ने जारी किया निर्देश 

विभाग द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, चयनित छात्रों को 10 मई 2026 को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में IPL मैच दिखाया जाएगा। इस दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसे छात्र लाइव स्टेडियम में देख सकेंगे।


इस संबंध में सभी संभागीय संयुक्त संचालकों और जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि चयनित विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सके। निर्देशों के अनुसार, प्रत्येक छात्र के साथ एक शिक्षक का होना अनिवार्य किया गया है। कार्यक्रम के तहत सभी चयनित छात्रों को 10 मई की सुबह 10 बजे तक SCERT रायपुर में रिपोर्ट करना होगा। 

 इसके बाद वहां से विद्यार्थियों को बसों के माध्यम से स्टेडियम ले जाया जाएगा, जहां वे मैच का आनंद लेंगे। शिक्षा विभाग की इस पहल को छात्रों को प्रोत्साहित करने और उनकी उपलब्धियों का सम्मान करने के रूप में देखा जा रहा है। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए एक यादगार अनुभव साबित होगा, जिसमें शिक्षा के साथ खेल के प्रति भी उत्साह बढ़ाने का प्रयास किया गया है।
 

Category