जंगल सफारी में मादा हिमालयन भालू की मौत, गुवाहाटी से लाई गई थी रायपुर

Female Himalayan bear dies at Jungle Safari had been brought to Raipur from Guwahati raipur news khabrgali

रायपुर (खबरगली) जंगल सफारी में असम के गुवाहाटी चिडियाघर से लाई गई मादा हिमालयन भालू ‘फफोरी’ की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मृत्यु का कारण वृद्धावस्था (बढ़ती उम्र) बताया गया है। 

वनमंडलाधिकारी एवं जंगल सफारी - नंदनवन जू के संचालक पंकज राजपूत ने बताया कि वन्यप्राणी आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी से 12 वर्ष की उम्र में रायपुर लाया गया था, तब से वह यहीं रह रही थी। मृत भालू का वन्यप्राणी चिकित्साधिकारी द्वारा नियमानुसार पोस्टमार्टम कर सफारी प्रबंधन और वन्यजीवों की देखभाल से जुड़े कर्मचारियों की उपस्थिति में श्रद्धांजलि अर्पित कर विधिवत अंतिम संस्कार किया गया।

Category