थाने के बाहर महिला ने दो माह की बच्ची के साथ खुद को जलाया, जांच में जुटी पुलिस

थाने के बाहर महिला ने दो माह की बच्ची के साथ खुद को जलाया, जांच में जुटी पुलिस  खबरगली  A woman burnt herself along with her two-month-old daughter outside the police station, police started investigation cg news hindi news cg big news latest news khabargali

रायपुर (khabargali)  रायपुर से लगे तिल्दा-नेवरा में एक महिला ने थाना परिसर में ही अपनी दो माह की बच्ची के साथ खुद पर आग लगा लिया। इससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। बच्ची भी झुलस गई है। पुलिस वालों ने महिला के शरीर से आग बुझाया। इसके बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद महिला और उसकी बच्ची को अंबेडकर अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के पीछे घरेलू विवाद बताया जा रहा है। दूसरी ओर चर्चा है कि महिला कुछ शिकायत लेकर पहुंची थी, लेकिन थाने से कुछ कदम दूर ही उसने खुद पर आग लगा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक देवारपारा निवासी नंदनी सावरा(22) मंगलवार की रात करीब 7.45 बजे अपनी दो माह की बच्ची के साथ तिल्दा-नेवरा थाना पहुंची। वह थाना परिसर में पहुंची। उस समय थाने में हवलदार और कांस्टेबल सहित अन्य स्टॉफ थे। थाना में प्रवेश करने से पहले कुछ कदम पर ही महिला ने खुद पर डीजल छिड़क लिया और आग लगा लिया। इसके बाद चीखते हुए थाने की ओर दौड़ने लगी। 

आग में जलती हुई महिला को देखकर थाने के स्टॉफ भी हड़बड़ा गए। तत्काल महिला के हाथ से बच्ची को अलग किया गया और उसके शरीर से आग बुझाया गया। महिला 15 फीसदी से अधिक झुलस गई। उसकी दो माह की बच्ची का पैर भी आग की चपेट में आ गया। पुलिस वालों ने आग बुझाने के बाद उसे पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पति से हुआ झगड़ा

पुलिस का कहना है कि नंदनी का अपने पति नानकून सावरा से झगड़ा हो गया था। उसी की शिकायत करने वह थाना पहुंची थी। शिकायत करने से पहले ही उसने खुद पर आग लगा लिया। हालांकि कहा जाता है कि वह शिकायत करने गई थी, तो उसकी शिकायत को थाने वालों ने गंभीरता से नहीं लिया। इसके बाद उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। विवाद की वजह का भी खुलासा नहीं हो पाया है।

रायपुर विधानसभा सीएसपी केसरीनंदन नायक ने बताया महिला ने आग थाने के बाहर लगाया है। घर में झगड़ा होने की जानकारी मिली है। अभी कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। मामले की जांच ली जा रही है।
 

Category