शहर

रायपुर(खबरगली) रायपुर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में नाले में डूबने से चार साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना महात्मा गांधी नगर वार्ड क्रमांक 04 की है। मासूम की पहचान कव्यांश साहू के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद नगर निगम और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे को नाले से बाहर निकाला। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।