शहर

राजनांदगांव (खबरगली) छत्तीसगढ़ सीमा से लगे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले के धनोरा ब्लॉक के जापटलाई स्थित आवासीय आश्रम स्कूल में सोमवार तडक़े सोते समय छह छात्राओं को सांप ने डस लिया। हालत बिगडऩे पर सभी को धनोरा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गढ़चिरौली जिला सामान्य अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान तीन छात्राओं की मौत हो गई। तीन छात्राओं का उपचार जारी है। इनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए हेलीकॉप्टर से नागपुर के जीएमसी अस्पताल भेजा गया। दो छात्राओं का गढ़चिरौली जिला सामान्य अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही ज