16 सितंबर को लगेगा प्लेसमेंट कैंप

बिलासपुर (खबरगली) आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था कोनी द्वारा 16 सितम्बर 2026 को सवेरे 10 बजे से प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप में सुजुकी मोटर गुजरात द्वारा अपनी आवश्यकता अनुरूप प्रशिक्षित युवाओं का चयन किया जाएगा। 

कैंप में पेंटर, मोटर मैकेनिक, डीजल मैकेनिक, ट्रैक्टर मैकेनिक, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, टर्नर, वेल्डर, प्लंबर, वायरमैन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक एवं टूल एंड डाई मेकर व्यवसाय से वर्ष 2026 में उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों सहित रोजगार के इच्छुक पात्र अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे।