25 injured as pickup truck overturns in Narayanpur hindi news big news khabargali

नारायणपुर (खबरगली) नारायणपुर जिले से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 से अधिक लोग घायल हुए हैं। घटना नारायणपुर–ओरछा मुख्य मार्ग पर ग्राम झारा घाटी के पास हुई, जहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि पिकअप में 30 से ज्यादा लोग सवार थे।