रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी की तीनों कंपनियों में 38 प्रकार के पदों पर 1501 रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। इनमें द्वितीय श्रेणी के 195 और तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के 1306 पद शामिल हैं। विस्तृत भर्ती विज्ञापन पावर कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। सबसे अधिक 167 पद कनिष्ठ अभियंता इलेक्ट्रिकल और 609 पद डाटा एंट्री ऑपरेटर के हैं। डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद जनरेशन कंपनी में 95, ट्रांसमिशन में 64 और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी में 450 हैं। भर्ती छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन, ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों के लिए होगी।
- Today is:
