6 district collectors replaced; Sonmani Bora given urban administration responsibility

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 22 IAS अधिकारियों और एक IFS अधिकारी के तबादले किए हैं। इस प्रशासनिक फेरबदल में 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।