आदेश जारी खबरगली Order issued for the appointment of Justice Rajani Dubey as Chairperson of the Chhattisgarh Real Estate Tribunal latest hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  छत्तीसगढ़ शासन के आवास एवं पर्यावरण विभाग ने भू-संपदा (विनियमन एवं विकास) अधिनियम, 2016 की धारा 46 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए बिलासपुर हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश रजनी दुबे को छत्तीसगढ़ भू-संपदा अपीलीय अधिकरण (RERA Appellate Tribunal) रायपुर के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। 

यह नियुक्ति अधिनियम की धारा 47(1) के अधीन की गई है। अध्यक्ष का कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से अधिकतम 05 वर्ष अथवा 67 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक, जो भी पहले हो, रहेगा। अध्यक्ष के पद से संबंधित अन्य सेवा शर्तें पृथक रूप से निर्धारित की जाएगी।