आए दिन पत्नी से होता था विवाद‌‌ खबरगली Former MLA's son commits suicide by hanging himself

रायपुर(खबरगली) छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर रात पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शुरुआती जांच में पारिवारिक तनाव की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना पंडरी थाना क्षेत्र की है।

पत्नी किरण ने आरोप लगाया है कि जय ने उनसे पहली शादी की बात छिपाई थी। उन्होंने यह भी कहा कि ट्रेडिंग को लेकर अक्सर दोनों के बीच विवाद होता था और उससे मारपीट भी की जाती थी।