बाल चौपाल 2.0 का असर: बाल श्रम छोड़ फिर स्कूल लौटे दो भाई

रायपुर (खबरगली ) छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की 'बाल चौपाल 2.0' मुहिम बच्चों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रही है। आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा के प्रयासों से दो सगे भाई बाल श्रम के दलदल से निकलकर एक बार फिर शिक्षा की मुख्यधारा से जुड़ गए हैं।