बाल संरक्षण

रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा

रायगढ़ (खबरगली ) छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने रायगढ़ में महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में महिला सशक्तिकरण, बाल संरक्षण, विधिक सहायता और महिलाओं एवं बच्चों को शासन की योजनाओं का समयबद्ध लाभ दिलाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. ममता साहू ने अधिकारियों से कहा कि जरूरतमंद महिलाओं को हर परिस्थिति में आवश्यक सहायता, संरक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।