बच्चों पर मधुमक्खियों ने किया हमला

बालोद (khabargali)  जिला मुख्यालय के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के बच्चों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों ने लगभग 12 से 13 बच्चों को काट दिया। मधुमक्खियों के हमले से स्कूल में अफरा-तफरी मच गई। 

वहीं बच्चों को बचाने वाले एक व्यक्ति उकेश यादव को मधुमक्खियों ने ज्यादा काटा है, उसकी स्थिति गंभीर है। अस्पताल में इलाज चल रहा है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसंत बाग भी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। बच्चों को प्राथमिक उपचार कर घर भेज दिया गया।

स्कूल के पास पेड़ पर मधुमक्खियों का छाता