बिहार के गिरोह पर शक खबरगली No leads on those who stole iPhones worth over 1.5 crore; suspicion falls on a gang from Bihar chhattigarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली)  तेलीबांधा इलाके में आईफोन शोरूम में हुई चोरी का पुलिस को कोई ठोस क्लू नहीं मिल पाया है। चोरी के पीछे बिहार के चोर गिरोह पर शक जताया जा रहा है। यह गिरोह मोबाइल व इलेक्ट्रानिक सामान ही चोरी करता है। रायपुर में पहले भी चोरियां कर चुका है। उल्लेखनीय है कि मरीन ड्राइव के पास िस्थत आईनेस्ट इनोवेशन प्राइवेट लिमिटेड के शोरूम में शनिवार-रविवार की रात चोरों ने 1 करोड़ 85 लाख 12 हजार 718.50 रुपए के आईफोन, 1 लाख 42 हजार 788.07 की तीन स्मार्ट वॉच, 2 लाख 42 हजार 436.05 के 16 हेडफोन, 5000 रुपए का डीवीआर सहित कुल 1 करोड़ 88 लाख 97 हजार 942 रुपए का माल ले भागे।