burning several quintals of paddy and gunny bags to ashes. gariyaband hindi news khabargali

फिंगेश्वर (खबरगली) गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर के पास ग्राम बोरिद स्थित तिरुपति राइस मिल में आज अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग के कारण कई क्विंटल धान और बारदाना जलकर खाक हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही फिंगेश्वर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित करने का प्रयास कर रही है।