चिकित्सा विज्ञान

ऐसा उल्लेख मिलता है कि वर्ष 1918 में स्पेनिश फ्लू से दुनियाभर में 5 करोड़ से ज्यादा मौतें हुईं थीं। भारत में ही करीब डेढ़ करोड़ लोगों ने अपनी जानें गंवा दी थीं। तब महात्मा गांधी भी इस बीमारी की चपेट में आकर बीमार हो गए थे। यह वह दौर था जब न तो चिकित्सा विज्ञान इतना उन्नत था और न ही तकनीक। तब भी मनुष्य ने उस भयंकर महामारी से डटकर मुकाबला किया और अंततः विजय हासिल की। सिर्फ स्पेनिश फ्लू ही क्यों, उसके भी पहले, और बाद में, न जाने कितनी ही ऐसी ही महामारियों को हमने हराया है। कोविड-19 पर भी हम विजय हासिल करेंगे, यह तय है। कोविड-19 वायरस पर दुनियाभर में तेजी से रिसर्च हो रहा है। प्रभावी दवाओं की ख