डेस्क( khabargali)। फ्रांस की कार्टून मैगजीन शार्ली हेब्दो ने भारत में कोरोना के बढ़ते केसों और मौतों को लेकर तंज कसा है। मैगजीन ने यह तंज कसते हुए लिखा है कि भारत में करोड़ों देवी-देवता हैं, लेकिन कोई ऑक्सीजन की कमी पूरी नहीं कर पा रहा। कार्टून में ऑक्सीजन सिलेंडरों के साथ ही बड़ी संख्या में लेटे हुए लोगों को दिखाया गया है। इसके साथ ही कैप्शन में मैगजीन ने लिखा है, 'भारत में 33 मिलियन देवी-देवता हैं, लेकिन कोई भी ऑक्सीजन का उत्पादन करने में सक्षम नहीं है।' दरअसल हिंदू धर्म में मान्यता है कि 33 करोड़ देवी-देवता हैं।
- Today is: