छात्राओं को फेल बताकर पास कराने के नाम पर मांग रहे पैसे खबरगली Cyber criminals are targeting board exam candidates

गरियाबंद (खबरगली) छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में साइबर ठगों ने ठगी का एक नया और चिंताजनक तरीका अपनाया है, जिससे स्कूली छात्राएं और उनके परिवार दहशत में हैं। ताजा मामला फिंगेश्वर क्षेत्र का है, जहां 10वीं बोर्ड की एक छात्रा को फोन कर खुद को शिक्षा बोर्ड का अधिकारी बताने वाले ठग ने उसे तीन विषयों में फेल होने की झूठी जानकारी दी और फिर पास कराने के नाम पर मोटी रकम की मांग की।