छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा

बलौदाबाजार (खबरगली) धनतेरस के दिन छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों ने खुशियों को मातम में बदल दिया। बलौदाबाजार में तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, बेमेतरा में दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत में महिला और युवक की जान चली गई। दोनों हादसों में सात लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है। बलौदाबाजार सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रवान मुख्य मार्ग पर मंशा चौक के पास हादसा हुआ। 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया