रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहायक एवं स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं से जुड़े 11 पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इनमें आठ स्नातक और तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम हैं। इन पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को रोगों की जाँच, उपचार में चिकित्सकीय सहयोग, नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य सूचनाओं के प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण मिलेगा। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय संबद्ध एवं स्वास्थ्य सेवा व्यवसाय आयोग (एनसीएएचपी) (National Commission for Allied and Healthcare Professions) के मानकों के अनुरूप हैं।
- Today is:
