दो लोगों की मौत खबरगली Train accident in Assam: Four workers repairing the track were struck; two people died hindi news latest Hindi khabargali

असम (खबरगली) देश के पूर्वी राज्य असम में ट्रेन हादसा हुआ है। असम के जोगीघोपा स्थित नरनारायण सेतु पर काम कर रहे चार मजदूर मालगाड़ी की चपेट में आ गए। हादसे में दो कर्मियों की मौत हो गई। बकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, स्थानीय प्रशासन और राहत एवं बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जांच इंडियन रेलवे ने शुरू कर दी है।