Dharsiwan Assembly News

रायपुर/धरसीवां (खबरगली ) धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से विभिन्न विकास कार्यों के लिए कुल ₹2 करोड़ की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इसमें अन्य पिछड़ा वर्ग विकास प्राधिकरण से ₹1.50 करोड़ और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण से ₹50 लाख की राशि शामिल है। स्वीकृत राशि से धरसीवां विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय निकायों में सड़क, सामुदायिक भवन सहित बुनियादी सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। स्वीकृति की जानकारी सामन