former Deputy Chief Minister and Arvind Kejriwal's right hand Manish Sisodia

नई दिल्ली (khabargali) दिल्ली की शराब नीति घोटाले में ED ने आम आदमी पार्टी के सासंद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दिनभर आवास पर छापेमारी के बाद ईडी ने शाम करीब 5 बजे उन्हें गिरफ्तार कर लिया। संजय सिंह से पहले दिल्ली सरकार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और अरविंद केजरीवाल के दाएं हाथ मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार किय जा चुका है। सिसोदिया फरवरी के अंत से ही जेल में बंद हैं।