grandmother's tears unstoppable Raipur Chhattisgarh hindi news khabargali

रायपुर (खबरगली) राजेंद्र नगर इलाके में निर्माणाधीन मकान की पानी टंकी में गिरने से एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। राजेंद्र नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। बच्चा अपने माता-पिता का इकलौती संतान था। पुलिस के मुताबिक अमलीडीह के साहूपारा गली नंबर-1 में रोहित साहू का मकान बन रहा है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। केवल फिनिंश का काम चल रहा है। रविवार को रोहित और उसकी पत्नी काम पर चले गए थे।