हजारों लोग पूजा में होंगे शामिल Chhath Puja festival from tomorrow

रायपुर (khabargali) छठ महापर्व आयोजन समिति के सदस्यों की टीम दूसरे दिन रविवार को भी महादेवघाट की साफ-सफाई में जुटी रही। यहां हजारों लोग पूजा में शामिल होंगे। आयोजन समिति महादेव घाट के प्रमुख राजेश सिंह के नेतृत्व में सभी ने सुबह 6 से 11 बजे तक श्रमदान किया। नहाय खाय के साथ छठ पूजा 5 नवंबर से प्रारंभ होगी। 7 नवंबर को जाने-माने कलाकार अपनी गायकी से समा बांधेंगे।