IG gave important information cg news cg big news cg latest news cg hindi news khabargali

राजनांदगांव (khabargali) राजनांदगांव रेंज की पुलिस आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी के आरोप के चलते निरस्त भर्ती प्रक्रिया को फिर से शुरू करने की तैयारी चल रही है। भर्ती राजनांदगांव के बजाय अब खैरागढ़ में नए सिरे से होगी। इसके लिए राज्य सरकार को आईजी दीपक झा ने प्रतिवेदन भेजा है। आरक्षक भर्ती में गड़बड़ी का मामला उजागर होने के बाद सरकार की काफी फजीहत हुई है। तमाम तरह के आरोपों से घिरी सरकार ने रेंज की भर्ती प्रक्रिया को ही आगामी आदेश तक निरस्त कर दिया था। धांधली की जांच के लिए आईजी दीपक झा की निगरानी में एक एसआईटी अब भी हर मामले की पड़ताल कर रही है। मिलीभगत के आरोप में अब तक सिलसिल