जांजगीर में स्क्रब टाइफस से एक मरीज की मौत

जांजगीर-चांपा (खबरगली) जांजगीर-चांपा जिले में स्क्रब टाइफस से एक मरीज की मौत का मामला सामने आया है। शिवरीनारायण थाना के गांव तुष्मा निवासी रितेश की हालत गंभीर होने पर बेहतर उपचार के लिए बिलासपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उपचार के दौरान मरीज ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर के बाद स्वास्थ्य विभाग में भी चिंता बढ़ गई है। जिले में स्क्रब टाइफस के करीब दर्जनभर मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें कई मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि वर्तमान में अस्पताल में तीन मरीज गंभीर हालत में उपचाररत बताए जा रहे हैं।