कई जिलों में लू की चेतावनी भी खबरगली‌Heat wave grips Chhattisgarh

रायपुर (खबरगली) छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों को झुलसाना शुरू कर दिया है। इस बीच प्रदेश का अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

अधिकतम तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है और लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है।