कुदरत का कहर

रायपुर (खबरगली)   प्रदेश में मौसम ने रविवार को अचानक करवट बदली, जिससे प्रदेश के कई हिस्सों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। खाड़ी क्षेत्र में बने कम दबाव के तंत्र और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से रायपुर, महासमुंद, धमतरी, राजनांदगांव और कांकेर सहित कई जिलों में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश हुई। मौसम विभाग ने आगामी एक सप्ताह के लिए प्रदेश में यलो अलर्ट जारी किया है, जिससे किसानों और आम जनता की चिंताएं बढ़ गई हैं।