Mahtari Vandan Yojana

रायपुर (खबरगली)। छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं के लिए आज 3 नवंबर का दिन खुशखबरी लेकर आया है। दिवाली के मौके पर प्रदेश की महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त का तोहफा मिलने जा रहा है। राज्योत्सव के भव्य समापन समारोह के दौरान योजना की राशि सीधे महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इस बार प्रदेश की 67 लाख 40 हजार 410 महिलाओं के खातों में कुल 632 करोड़ 63 लाख 67 हजार 750 रुपये की राशि डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाएगी। नवा रायपुर में आयोजित राज्योत्सव के समापन समारोह में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह