मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से 2023 बैच के IAS अफसरों ने की मुलाकात... IAS officers of 2023 batch met Chief Minister Vishnudev Sai... cmvishnudev cgnews hindi news raipur news politics news cm vishnudev khabargali

रायपुर (khabargali) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के प्रशिक्षु अधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को अपर मुख्य सचिव तथा छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा के महानिदेशक सुब्रत साहू ने बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा 2023 के चार अधिकारियों अनुपमा आनंद, तन्मय खन्ना, एम भार्गव और दुर्गा प्रसाद अधिकारी को छत्तीसगढ़ कैडर मिला है।