नीट यूजी रद्द के बाद छात्रों को फीस रिफंड करने एनटीए ने खोला पोर्टल

नई दिल्ली (खबरगली) नीट यूजी परीक्षा-2026 का पेपर लीक होने के बाद छात्रों को राहत देते हुए एनटीए ने फीस रिफंड प्रक्रिया शुरू कर दी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों के फीस रिफंड के लिए आधिकारिक रिफंड पोर्टल खोला है। उम्मीदवार पोर्टल के माध्यम से फीस रिफंड के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे। फीस रिफंड के लिए प्रक्रिया 22 मई से शुरू हो चुकी है और छात्र 27 मई 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। एनटीए ने साफ कहा है कि फीस वापसी की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और रिफंड की राशि सीधे उम्मीदवारों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।