नजारा देखने उमड़ी भीड़ खबरगली Father's unique celebration over son's government job: Son welcomed while riding an elephant; crowds gathered to witness the spectacle. hindi news latest news khabargali

बस्ती (खबरगली)  उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक पिता ने बेटे की सरकारी नौकरी की खुशी को बेहद अनोखे अंदाज में मनाया। बेटे का चयन ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर हुआ तो पिता ने उसका स्वागत हाथी पर बैठाकर किया। गाजे-बाजे के साथ हुए इस अनोखे स्वागत को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। बेटे की कामयाबी के जश्न का यह अंदाज अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं समारोह का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक हाथी पर बैठा नजर आ रहा है और आसपास लोग गाजे-बाजे के साथ उसका स्वागत करते दिखाई दे रहे हैं।