Nuakhai Bhetghat

रायपुर (खबरगली )रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउंड में कोई भी व्यावसायिक या आवासीय परिसर नहीं बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि परिसर का निर्माण होता है, तो वह बीटीआई ग्राउंड से लगे सरकारी कर्मचारियों के जर्जर मकानों वाली जमीन पर किया जाएगा। विधायक ने यह बात शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही।