राजनांदगाव (खबरगली) राजनांदगाव के ठेलकाडीह थाना क्षेत्र के ग्राम विचारपुर में रविवार को एक मार्मिक घटना सामने आई, जिसने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया। यहां 63 वर्षीय हरिचंद साहू और उनकी 60 वर्षीय पत्नी दुर्गा बाई साहू का कुछ ही घंटों के अंतराल में निधन हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार हरिचंद साहू रविवार सुबह करीब 9 बजे रोजाना की तरह अपने खेत गए थे। घर लौटकर स्नान और पूजा-पाठ करने के बाद अचानक उन्हें सीने में दर्द और पसीना आने लगा। परिजन तत्काल उन्हें चिखली स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां कुछ ही समय बाद उनका निधन हो गया।